अमेरिका में नौसेना की गुप्त जानकारियां दूसरे देश को देने की कोशिश करने के आरोप में एक परमाणु इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। इंजीनियर ने एक शख्स को दूसरे देश का प्रतिनिधि समझकर जानकारियां साझा की थीं लेकिन वह एफबीआई का जासूस निकला। हालांकि, अदालत में पेश दस्तावेज़ों में जानकारियां लेने वाले देश का खुलासा नहीं किया गया है।