पुलिस के अनुसार, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में मुगीस अहमद नामक शख्स ने दूसरे धर्म के युवक से प्रेम प्रसंग के चलते अपनी 16-वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि शख्स को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल हुए हथियार को बरामद कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी घटना के बाद खुद थाने पहुंचा था।