देखकर दुख होता है मेरी तस्वीरों से लोग गुमराह किए जा रहे हैं: ऐड में मॉर्फ्ड फोटो पर सचिन

सचिन तेंदुलकर ने लोगों से सोशल मीडिया पर उनकी मॉर्फ्ड तस्वीर के साथ प्रसारित हो रहे कसीनो ऐड को लेकर सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने लिखा, "मैंने व्यक्तिगत तौर पर...कभी प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से जुआ, तंबाकू या शराब का प्रचार नहीं किया है...देखकर दुख होता है कि मेरी तस्वीरों का इस्तेमाल...लोगों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है।"