देश ‘अवसरवादी’ गठबंधन पर भरोसा नहीं करेगा: नीतीश की विपक्षी नेताओं से मुलाकात पर बीजेपी

बीजेपी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिशों पर कहा है कि देश इन ‘अवसरवादी’ गठबंधनों पर भरोसा नहीं करेगा। गौरतलब है, नीतीश ने अपनी दो दिवसीय दिल्ली यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की थी।