देश का सबसे बड़ा मॉल अहमदाबाद में बनाएगा लुलु ग्रुप, ₹3,000 करोड़ करेगा निवेश
लुलु ग्रुप देश का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल अहमदाबाद (गुजरात) में स्थापित करने के लिए ₹3,000 करोड़ निवेश करेगा। ग्रुप के मार्केटिंग एवं संपर्क विभाग के निदेशक वी. नंदकुमार ने बताया है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस मॉल का निर्माण कार्य 2023 से शुरू हो जाएगा। बकौल नंदकुमार, इससे राज्य में प्रत्यक्ष रूप से 6,000 लोगों को रोज़गार मिलेगा।