राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने 2021-22 के लिए देश की रियल जीडीपी वृद्धि दर 9.2% रहने का अनुमान जताया है जबकि 2020-21 में इसमें 7.3% की गिरावट आई थी। बकौल एनएसओ, "2021-22 में रियल जीडीपी ₹147.54 लाख करोड़ रहने का अनुमान है...जो 2020-21 में ₹135.13 लाख करोड़ थी।" वहीं, 2021-22 में रियल जीवीए ₹135.22 लाख करोड़ रहने का अनुमान है।