देश की पहली नेज़ल कोविड-19 वैक्सीन को 18+ आयु वर्ग के लिए मिली आपातकालीन इस्तेमाल की मंज़ूरी
केंद्र सरकार के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने 18+ उम्र वर्ग के लिए देश की पहली नेज़ल कोविड-19 वैक्सीन के सीमित आपातकालीन इस्तेमाल को मंज़ूरी प्रदान की है जिसे भारत बायोटेक ने तैयार किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि यह वैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में काफी मददगार साबित होगी।