देश की सुरक्षा की बात आने पर अपने मंत्रियों के पीछे छिप जाते हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने तवांग सेक्टर में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प पर कहा है, "(प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी को अपनी छवि देश की अखंडता से ज़्यादा प्यारी है।" उन्होंने कहा, "जब देश की सुरक्षा का सवाल आता है तो प्रधानमंत्री अपने मंत्रियों के पीछे छिपते हैं।" बकौल गोगोई, सरकार देश की जनता से सच्चाई छिपा रही है।