देश के 130 पुरातात्विक स्थलों पर भी फहराया जाएगा तिरंगा: केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी
केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शनिवार को बताया कि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देश के 130 पुरातात्विक स्थलों पर भी तिरंगा फहराया जाएगा। गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13-15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' के तहत लोगों से अपने मकानों पर तिरंगा लगाने की अपील की है।