देश के नए उप-राष्ट्रपति के चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान
देश के नए उप-राष्ट्रपति के चुनाव के लिए शनिवार सुबह 10 बजे मतदान शुरू हो गया जो शाम 5 बजे तक चलेगा। उप-राष्ट्रपति पद के लिए राज्यसभा के 233 चयनित सदस्य, 12 मनोनीत सदस्य और लोकसभा के 543 सदस्य मतदान करते हैं। इस चुनाव में एनडीए की ओर से जगदीप धनखड़ जबकि विपक्ष की ओर से मार्ग्रेट आल्वा उम्मीदवार हैं।