inshorts

देश के 2.5 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर कराया पंजीकरण: सरकार

श्रम मंत्रालय ने कहा है कि ई-श्रम पोर्टल पर अब तक 2.5 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों ने पंजीकरण कराया है। ई-श्रम पोर्टल प्रवासी मज़दूरों, निर्माण व घंटों के आधार पर काम करने वाले श्रमिकों समेत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है। 2019-20 के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में करीब 38 करोड़ असंगठित श्रमिक हैं।