inshorts

देश के 3 एयरपोर्ट में बिना किसी कागज़ के प्रवेश के लिए 'डिजीयात्रा' का हुआ शुभारंभ

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरपोर्ट्स में बिना किसी कागज़ के प्रवेश के लिए गुरुवार को 'डिजीयात्रा' का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, "पहले चरण में यह सुविधा 7 एयरपोर्ट्स पर उपलब्ध होगी।" यह सुविधा दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लॉन्च हो गई है और मार्च, 2023 तक कोलकाता, पुणे, हैदराबाद और विजयवाड़ा में भी शुरू हो जाएगी।