देश के 7 प्रमुख शहरों में 2022 में लोगों की आवासीय संपत्ति खरीदने की क्षमता घटी: रिपोर्ट

रियल एस्टेट कंपनी जेएलएल इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 7 प्रमुख शहरों में इस साल आवास ऋण दरों में वृद्धि और संपत्तियां महंगी होने से लोगों की आवासीय संपत्ति खरीदने की क्षमता घटी है। बकौल रिपोर्ट, 7 शहरों में कोलकाता सबसे किफायती आवासीय बाज़ार है जिसके बाद पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली और फिर मुंबई का स्थान है।