देश के 71% वयस्कों को कोविड-19 वैक्सीन की एक डोज़, 27% को दोनों डोज़ लग चुकी है: सरकार

केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि देश की 71% वयस्क आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की एक खुराक जबकि 27% को दोनों खुराक दी जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश (उत्तराखंड) में एक कार्यक्रम में कहा, "कोविड-19 वैक्सीन की 93 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं...बहुत जल्द हम 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएंगे।"