देश के अगले उप-राष्ट्रपति के लिए 6 अगस्त को होगा चुनाव
भारतीय चुनाव आयोग ने बुधवार को एलान किया कि देश के अगले उप-राष्ट्रपति के लिए 6 अगस्त को चुनाव आयोजित कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना होगी। गौरतलब है, उप-राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के कुल 788 सदस्य शामिल होते हैं। मौजूदा उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म होने जा रहा है।