एक भारतीय यूज़र द्वारा उसका 'X' अकाउंट कुछ देर के लिए ब्लॉक किए जाने की आलोचना करने पर एलन मस्क ने कहा है, "हमें देश के कानून का सम्मान करना चाहिए वरना (देश में) 'X' को ब्लॉक कर दिया जाएगा।" मस्क ने कहा, "कानून से असहमत होने के बावजूद हमें कोर्ट का आदेश मिलने पर उसका पालन करना होता है।"