देश में कोविड-19 के 58,097 नए दैनिक केस मिलने के बाद सक्रिय मामले 2,14,004 हो गए हैं। केंद्र के अनुसार, सक्रिय मामलों में पिछले 24-घंटों में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 13,888 मामलों की वृद्धि दर्ज हुई जबकि पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामलों में 5,289, दिल्ली में 3,903, झारखंड में 2,463, कर्नाटक में 2,187 और तमिलनाडु में 2,048 मामलों की बढ़ोतरी हुई।