केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के मामलों के आंकड़े शेयर किए जिसके अनुसार, देश में ओमीक्रॉन के कुल 2,135 मामले हैं जबकि इसके सक्रिय केस 1,306 हैं। दिल्ली में ओमीक्रॉन के सर्वाधिक 407 सक्रिय केस हैं जिसके बाद महाराष्ट्र में यह संख्या 394, केरल में 127, राजस्थान में 85 और गुजरात में 58 है।