केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया, "देश में एक ही राज्य ऐसा है जहां कोविड-19 के 1 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं...देश के कुल सक्रिय मामलों का तकरीबन 61% केरल में है।" बकौल मंत्रालय, "50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों वाला राज्य महाराष्ट्र है जबकि 10,000 से 50,000 ऐक्टिव केस वाले 4 राज्य हैं।"