देश के नौजवान पॉपुलर गानों पर अपने तरीके से वीडियो बनाएं, मशहूर हो जाएंगे: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के 86वें संस्करण में देश के नौजवानों से भारतीय भाषाओं के मशहूर गानों पर अपने तरीके से वीडियो बनाने का आह्वान किया। बकौल प्रधानमंत्री, ऐसा करने से वे मशहूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा, "भारतीय संगीत का जादू ही कुछ ऐसा है, जो सबको मोह लेता है।"