देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर अरुणाचल में रखा गया मिलिट्री स्टेशन का नाम
किबिथू (अरुणाचल प्रदेश) में शनिवार को एक सैन्य स्टेशन और सड़क का नाम भारतीय सेना के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ दिवंगत जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा गया। किबिथू सैन्य शिविर का नाम 'जनरल बिपिन रावत मिलिट्री गैरीसन' रखा गया है। जनरल रावत ने इसी शिविर में बतौर कर्नल अपनी बटालियन 5/11 गोरखा राइफल्स की कमान संभाली थी।