सरकार के मुताबिक, देश के रक्षा निर्यात में पिछले 5-वर्षों में 334% की वृद्धि हुई और भारत अब 75 से अधिक देशों को निर्यात कर रहा है। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के निर्यात में भी 2013-14 के मुकाबले 2021-22 में 88% की बढ़ोतरी हुई है। बकौल सरकार, 2013-14 में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात $6,600-मिलियन था जो 2021-22 में बढ़कर $12,400-मिलियन हो गया।