कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "उनकी (मनमोहन सिंह) विनम्रता, समर्पण और भारत के विकास में उनके योगदान जैसी मिसालें बहुत कम हैं।" राहुल ने कहा, "वह मेरे और करोड़ों भारतीय नागरिकों लिए प्रेरणा हैं। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।"