इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने देश के विभिन्न हिस्सों में सीएनजी व पीएनजी के दाम में 13 दिनों में दूसरी बार वृद्धि की है। दिल्ली में ₹2.10/स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) बढ़कर पीएनजी की कीमत ₹35.11/एससीएम और ₹2.28/किलोग्राम बढ़कर सीएनजी की कीमत ₹49.76/किलोग्राम हो गई है। गौतमबुद्ध नगर व गाज़ियाबाद में पीएनजी व सीएनजी की कीमतें क्रमश: ₹34.86/एससीएम और ₹56.02/किलोग्राम हैं।