देश के सभी टोल प्लाज़ा पर पत्रकारों को टोल टैक्स पर छूट दिए जाने का दावा फर्ज़ी है: सरकार

एक वॉट्सऐप मेसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत के सभी टोल प्लाज़ा पर पत्रकारों को टोल टैक्स पर छूट मिलेगी, जिसके लिए सिर्फ आईडी कार्ड दिखाना आवश्यक होगा। इस पर केंद्र सरकार के पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया है, "केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है। यह दावा फर्ज़ी है।"