देश के सभी हाईकोर्ट में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किए जाएंगे: कानून मंत्री रिजिजू
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि देश के सभी हाईकोर्ट में एक एडिशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किए जाएंगे जिससे भारत सरकार के मामलों की प्रभावी ढंग से पैरवी की जा सके। उन्होंने कहा कि भारत की न्यायपालिका स्वतंत्र है लेकिन सोशल मीडिया पर न्यायपालिका की छवि पर प्रतिकूल टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।