देश के सामने माफी मांगने से किसानों को उनकी फसलों की सही कीमत नहीं मिलती है: टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने कृषि कानूनों को वापस लिए जाने पर कहा है, "प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) देश के सामने माफी मांग सकते हैं लेकिन माफी मांगने से किसानों को उनकी फसलों की सही कीमत नहीं मिलती है।" उन्होंने कहा, "एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाने पर उन्हें वाजिब दरें मिलेंगी...हम एक मज़बूत पीएम चाहते हैं...संघर्ष जारी रहेगा।''