किसान नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि भारत में किसी राजनीतिक दल की सरकार नहीं बल्कि कंपनी सरकार चला रही है। टिकैत ने कहा, "बीजेपी की सरकार कहीं नहीं है...विज्ञापन मोदी सरकार के छपते हैं।" किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा, "हम वापस नहीं जाएंगे...यह वैचारिक क्रांति है...पूरी दुनिया, पूरा हिंदुस्तान, नौजवान, बेरोज़गार, आदिवासी....इस आंदोलन से जुड़े हुए हैं।"