बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने बजाज समूह के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज के निधन पर दुख जताते हुए कहा है, "मैं टूट चुकी हूं…वह मेरे प्रिय मित्र थे और उनकी बहुत याद आएगी।" उन्होंने कहा, "देश ने एक महान सपूत और राष्ट्र निर्माता को खो दिया है…ओम शांति।" बजाज का 83-वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।