केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि अब तक 12-14 आयु वर्ग के 2 करोड़ से अधिक बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है। उन्होंने ट्वीट किया, "दुनिया के सबसे बड़े और सबसे सफल टीकाकरण अभियान की टोपी में एक और सुनहरा पंख!" गौरतलब है, 12-14 आयु वर्ग का टीकाकरण 16 मार्च से शुरू हुआ था।