देश में 2022 में चलती ट्रेनों पर पथराव के 1,500 से अधिक केस हुए दर्ज, 448 लोग हुए गिरफ्तार
रेलवे ने बताया है कि वर्ष 2022 में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने चलती रेलगाड़ियों पर पथराव के 1,503 मामले दर्ज किए थे और 488 लोगों को गिरफ्तार किया था। बकौल रेलवे, 2022 में आरपीएफ ने रेलवे की संपत्ति की चोरी के 6,492 मामले दर्ज किए और 11,268 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनसे ₹7.37 करोड़ प्राप्त किए।