केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 10,302 नए मामले सामने आए जबकि 11,787 मरीज़ ठीक हुए। इस दौरान संक्रमण से 267 लोगों की मौत हुई जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 4,65,349 हो गई है। वर्तमान में सक्रिय मामले 1,24,868 हैं जो बीते 531 दिनों में सबसे कम (0.36%) है।