स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 34,113 नए मामले सामने आए हैं और इससे 346 लोगों की मौत हुई। यह आंकड़े कल दर्ज हुए 44,877 मामलों से 10,764 कम हैं। देश में कोविड-19 का दैनिक पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 3.19% हो गया है जबकि कुल सक्रिय मामले 4,78,882 रह गए हैं।