देश में 24 घंटे में दर्ज हुए कोविड-19 के 20 हज़ार से कम नए मामले, 673 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 19,968 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण से 673 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान कोविड-19 संक्रमित 48,847 लोग संक्रमण से रिकवर हुए जिससे ठीक होने वाले कुल मरीज़ों की संख्या 4,20,86,383 पहुंच गई है। वहीं, ऐक्टिव मामले अब केवल 2,24,187 (0.52%) रह गए हैं।