inshorts

देश में 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 1 लाख से कम नए मामले, हुईं 895 मौतें

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 83,876 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान संक्रमण से 895 लोगों की मौत हुई जिससे मरने वालों की कुल संख्या 5,02,874 हो गई है। इस दौरान कोविड-19 के 1,99,054 मरीज़ संक्रमण से ठीक हुए जबकि सक्रिय मामले 11,08,938 रह गए हैं। वहीं, दैनिक पॉज़िटिविटी रेट 7.25% है।