देश में 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 1,054 नए मामले, 1,258 मरीज़ हुए ठीक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,054 नए मामले सामने आए जबकि 1,258 मरीज़ संक्रमण से ठीक हुए हैं। 24 घंटों में कोविड-19 से 29 लोगों की मौत दर्ज (बैकलॉग समेत) हुई जिससे कुल मृतकों की संख्या 5,21,685 हो गई है। रिकवरी रेट 98.76% है और सक्रिय मामले फिलहाल 11,132 रह गए हैं।