केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 15,786 नए मामले सामने आए हैं जो गुरुवार के आंकड़े से 14.45% कम हैं। वहीं, इस दौरान 18,641 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं जबकि 231 लोगों की मौत हो गई। गौरतलब है, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के फिलहाल 1,75,745 ऐक्टिव केस हैं।