केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 16,862 नए मामले सामने आए जबकि 19,391 लोग रिकवर हुए हैं। वहीं, इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 379 लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 4,51,814 हो गई है। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के फिलहाल 2,03,678 ऐक्टिव केस हैं।