inshorts

देश में 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 34,403 नए मामले, कल से 12.5% अधिक

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 34,403 नए मामले सामने आए हैं जो गुरुवार के आंकड़े से 12.5% अधिक है। वहीं, इस दौरान 37,950 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं जबकि 320 लोगों की मौत हो गई। गौरतलब है, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के फिलहाल 3,39,056 ऐक्टिव केस हैं।