केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 34,973 नए मामले सामने आए हैं जबकि 37,681 लोग रिकवर हुए हैं। वहीं, इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 260 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 4,42,009 हो गई है। गौरतलब है कि देश में कोविड-19 के फिलहाल 3,90,646 ऐक्टिव केस हैं।