केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24-घंटों में कोविड-19 के 16,135 नए केस सामने आए जबकि 24 मरीज़ों की मौत हो गई। वहीं, इस दौरान 13,958 लोग संक्रमण से उबरे जिसके बाद वर्तमान में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,13,864 हो गई है। देश में अब तक कोविड-19 संक्रमण के कारण कुल 5,25,223 मौतें हुई हैं।