एक आरटीआई के जवाब में बताया गया कि 3 तेल मार्केटिंग कंपनियों के कुल 3.59 करोड़ घरेलू गैस कनेक्शन धारकों ने 2021-22 के दौरान एक भी सिलिंडर नहीं भराया है। वहीं, 1.20 करोड़ ग्राहकों ने 1-साल में केवल एक सिलिंडर भराया। बकौल आरटीआई, ये ग्राहक गरीब परिवारों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) से जुड़े नहीं हैं।