inshorts

देश में 50 से अधिक स्टार्टअप अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रहे हैं: सरकार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि देश में अंतरिक्ष क्षेत्र में 50 से अधिक स्टार्टअप कार्यरत हैं और लगभग 10 के पास ₹50 करोड़ या उससे अधिक का वित्त पोषण है। उन्होंने बताया कि गुजरात एकमात्र राज्य है जहां विज्ञान प्रौद्योगिकी की नीति है। बकौल मंत्री, 11 अन्य राज्य अपनी विज्ञान प्रौद्योगिकी नीति तैयार कर रहे हैं।