देश में 59 थर्मल पावर प्लांट के पास है 4 दिनों से कम का कोयला भंडार

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में 59 थर्मल पावर प्लांट में बुधवार तक चार दिनों से कम का कोयला भंडार था और 19 अक्टूबर तक ऐसे प्लांट्स की संख्या 61 थी। वहीं, कोयले के शून्य भंडार वाले प्लांट की संख्या घटकर 15 रह गई है। एक दिन के कोयले के भंडार वाले प्लांट की संख्या घटकर 21 रह गई है।