देश में 85% से अधिक वयस्क आबादी का हुआ पूर्ण टीकाकरण: स्वास्थ्य मंत्री
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को बताया कि कोविड-19 के खिलाफ देश की 85%+ से अधिक वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने ट्वीट किया, "महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई दिन पर दिन मज़बूत होती जा रही है।" गौरतलब है कि देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 185.20 करोड़+ डोज़ दी जा चुकी हैं।