देश में 90% वयस्क आबादी का हुआ पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को बताया कि कोविड-19 के खिलाफ देश की 90% वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने ट्वीट किया, "यह असाधारण उपलब्धि है!...हम एक साथ मिलकर महामारी के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे।" गौरतलब है कि देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 197.98 करोड़ से अधिक डोज़ दी जा चुकी हैं।