देश में 92 करोड़ के पार पहुंचा कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा: स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि मंगलवार शाम को देश में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 92 करोड़ की संख्या को पार कर गया। देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 92,11,80,000 से अधिक डोज़ लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को देशभर में कोविड-19 वैक्सीन की 54 लाख से अधिक खुराक लगाई गईं।