inshorts

देश में अभी तक कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट का कोई केस रिपोर्ट नहीं हुआ: स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि भारत में अब तक कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट का कोई भी केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, "ओमीक्रॉन वैरिएंट को लेकर ऐडवाइज़री जारी की गई है और...देश में कोविड-19 का यह वैरिएंट न आए इसके लिए बचाव के सभी उपाय किए जा रहे हैं।"