देश में आज से 15-18 वर्ष के लोगों का कोविड-19 टीकाकरण अभियान हुआ शुरू

देश में सोमवार से 15-18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू हो गया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। CoWIN पोर्टल पर 8-लाख से अधिक किशोरों ने वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बकौल सरकार, इस आयु वर्ग वालों को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगेगी और टीके की अतिरिक्त खुराक सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को भेजी जाएगी।