देश में ईवी की बिक्री 2030 तक 1 करोड़ यूनिट/वर्ष पहुंचने की उम्मीद: आर्थिक सर्वे
केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आर्थिक सर्वे 2022-23 के मुताबिक, भारत के घरेलू इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाज़ार के 2022-2030 के बीच 49% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ने की उम्मीद है। बकौल सर्वे, 2030 तक देश में ईवी की बिक्री 1 करोड़ यूनिट/वर्ष पहुंचने का अनुमान है और यह उद्योग 2030 तक 5 करोड़ रोज़गार देगा।